REET 2022 NOTIFICATION
Table of Contents
REET 2022 रीट परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी आयी है लम्बे समय से रीट 2022 के विज्ञापन का इन्तजार कर रहे अभ्यर्थियों का इन्तजार समाप्त हुआ। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। रीट 2022 के लिए ऑनलाइन आवदेन 18-4-2022 से 18-5-2022 तक किये जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन माशिबोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक REETRAJ2022 के माध्यम से किया जा सकेगा।

REET 2022 APPLICATION FORMS START
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रेल से 18 मई तक किया जा सकेगा। रीट 2021 लेवल 2 का पिछली बार जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था उनको इस बार आवेदन शुल्क नही देना है आपको बता दे कि रीट 2021 लेवल 2 को रद्द करने की वजह से अभ्यर्थियों को यह छूट दी गयी है।
REET 2022 EXAM DATE
REET 2022 EXAM DATE FIX कर दी गई है। शिक्षा मंत्री डा. बी.डी.कल्ला ने बताया की जुलाई में होने वाली यह पात्रता परीक्षा अब 23 और 24 जुलाई को आयोजित करवायी जायेगी। जो केवल एक पात्रता परीक्षा है। इस पात्रता परीक्षा में न्युनतम प्राप्तांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती हेतु एक और परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। जिसकी मेरिट के आधार पर 46500 पदों पर शिक्षक की भर्ती की जायेगी।
REET 2022 TOTAL POST
REET 2022 TOTAL POST कितनी होंगी इस बात को लेकर युवाओं में काफी उत्सुकता है। जुलाई में होने वाली रीट पात्रता परीक्षा में पदों की संख्या निश्चित नही है यह तो केवल एक पात्रता परीक्षा है। इसके बाद होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा 62000 पदों पर होना प्रस्तावित है। जिनमें से Level-1 को 15500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। और मार्च तक नियुक्ति देने की सम्भावना है। शेष 46500 पदों मे से level-1 के 15000 पदों और level-2 के 31500 पदों पर भर्ती होना प्रस्तावित है।
REET 2022 SYLLABUS
REET 2022 के विस्तृत विज्ञापन के साथ ही इसका सिलेबस भी जारी कर दिया गया है। लेवल 1 व लेवल 2 के लिए पृथक पृथक सिलेबस है। सिलेबस की पीडीएफ प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।
REET 2022 EXAM PATTERN
इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं लेवल 1 के लिए व लेवल 2 के लिए । लेवल -1 का पेपर कक्षा 1 से 5 तक पढाने वाले के लिए होता है। जबकि लेवल-2 का पेपर कक्षा 6 से 8 तक पढाने वालों के लिए होता है। दोनो पेपर अलग- अलग समय में होते है।
- प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होते हैं।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।
- किसी भी प्रकार का ऋणात्मक अंकन नही किया जाता है।
- परीक्षा अवधि 2 घण्टे 30 मिनट होती है।
REET 2022 EXAM Pattern Level -1
रीट 2022 परीक्षा पैटर्न लेवल 1 नीचे दिया गया है। आप ध्यान पूर्वक पढें।
SECTION | NO.OF QUESTIONS | MARKS |
Child Development and Pedagogy | 30 | 30 |
Language -1 | 30 | 30 |
Language -2 | 30 | 30 |
Mathematics | 30 | 30 |
Environmental Studies | 30 | 30 |
Total | 150 | 150 |
CLICK | FOR |
REET 2022 EXAM Pattern Level -2
रीट 2022 परीक्षा पैटर्न लेवल 2 नीचे दिया गया है। आप ध्यान पूर्वक पढें।
SECTION | NO.OF QUESTIONS | MARKS |
Child Development and Pedagogy | 30 | 30 |
Language -1 | 30 | 30 |
Language -2 | 30 | 30 |
Mathematics and Science or Social Studies | 60 | 60 |
Total | 150 | 150 |
CLICK | FOR |
REET 2022 Minimum Qualifing Marks
राज्य सरकार के आदेशानुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए रीट पात्रता हेतु अलग अलग अंक प्रतिशत निर्धारित किये गये हैं जो निम्नानुसार हैं-
CATEGORY | MINIMUM MARKS% |
GEN/Un Reserved | 60 |
ST | 55 |
EWS/OBC/SC | 55 |
WIDOW/DV/EXMEN | 50 |
PH | 40 |
SAHARIYA | 36 |
REET 2022 IMPORTANT LINKS
EXAM NAME | REET 2022 |
NODAL AGENCY | BSER |
POST | Teacher Level 1 and 2 |
Total Vacancy | 46500 |
Apply Start | 18-04-2022 |
Last Date | 18-05-2022 |
Admit Card | 14-7-2022 |
Exam Date | 23/24 July |
Answer Key | After Exam |
Result | After Exam |
Free Online Test | CLICK HERE |
JOIN Telegram | CLICK HERE |
Detail Notification | CLICK HERE |
SYLLABUS LEVEL 1 | CLICK HERE |
SYLLABUS LEVEL 2 | CLICK HERE |